आईपीएल से जुड़ना सपना सच होने जैसा : एलेक्स हेल्स

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। पिछले दो संस्करणों में किसी टीम द्वारा न खरीदे जाने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में शामिल होने को लेकर खुशी जताई है।

हेल्स को आईपीएल-8 में मुंबई इंडियंस ने चोटिल होकर बाहर हुए कोरी एंडरसन के स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर चुना है।

हेल्स सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले आईपीएल-8 में हिस्सा लेने के लिए टीम के साथ जुड़े।

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को हेल्स के हवाले से कहा गया है, “मैं पिछले कई वर्षो से आईपीएल का हिस्सा बनने को बेचैन था। मेरे लिए यह अवसर किसी बड़े सम्मान जैसा है। मेरे लिए इस टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलना किसी सपने के सच होने सरीखा है।”

हेल्स ने आईपीएल को सर्वश्रेष्ठ टी-20 टूर्नामेंट का दर्जा देते हुए कहा, “यह बहुत ही ऊंचे दर्जे का टूर्नामेंट है और इस टूर्नामेंट में खेलना मेरा लक्ष्य था। जैसे ही मुझे शुक्रवार को टूर्नामेंट में शामिल होने के बारे में पता चला मेरे लिए वह सबसे अधिक खुशी का क्षण था।”

हेल्स इंग्लैंड में जारी काउंटी चैम्पियनशिप से सीधे आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए रविवार को भारत पहुंचे। इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप में अपनी टीम वार्विकशायर के लिए छह छक्के जड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493