उप्र : पानी के विवाद में दंपति की हत्या

पुलिस के अनुसार, कोतवाली के सालामबाद गांव में किसान मोहन अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि रविवार को घर के पास लगे सरकारी नल से पानी भरते वक्त मोहन का गांव के रहने वाले दबंग सुरेंद्र सिंह से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र सिंह और उसके परिवार वालों ने मोहन को बुरी तरह पीटा और ट्रैक्टर चढ़ाकर हैंडपंप को तोड़ दिया।

आरोपियों ने मोहन की पत्नी दीपा के साथ भी मारपीट की। अपनी साथ हुई घटना को लेकर दंपति कोतवाली शिकायत करने पहुंचे। शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में दबंग सुरेंद्र और उसके साथियों ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में मोहन की मौत हो गई, जबकि दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह दीपा की भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493