आईपीएल-11 : कोलकाता ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में बुधवार को खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता ने लीग में अब तक खेले गए 10 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने 10 मैचों में से चार में जीत हासिल की है और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच के लिए मुंबई और कोलकाता दोनों की अंतिम एकादश टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मुंबई को अगर प्ले ऑफ में स्थान हासिल करने की उम्मीद बरकरार रखनी है, तो उसे इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ज्यां पाल ड्युम्नी, इशान किशन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्र रसेल, पियूष चावला, टॉम कुरान, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493