नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए एक समिति गठित किए जाने को ‘असंवैधानिक’ करार दिया है।
उपराज्यपाल ने शहर में सीसीटीवी की निगरानी, संचालन की मानक प्रक्रिया तैयार करने के लिए मंगलवार को एक समिति गठित की।
सिसोदिया ने मीडिया से कहा, “मीडिया रपटों से हमें पता चला है कि उपराज्यपाल महोदय ने सीसीटीवी पर एक समिति का गठन किया है.. यह गलत, असंवैधानिक है।”
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार को इस मुद्दे पर उपराज्यपाल को पत्र लिखेंगे।
dharmpath.com dharmpath