आईपीएल-11 : चेन्नई ने कोलकाता को दिया 178 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं।

कोलकाता के कप्तान दिनेश काíतक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके गेंदबाज चेन्नई को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने से नहीं रोक पाए।

चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 25 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा शेन वाटसन ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। सुरेश रैना ने 31 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता के लिए पीयूष चावला और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए। कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493