नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। टीजेएसबी बैंक (बीबीपीयू) की एजेंट संस्थान महाग्राम ने भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के माध्यम से अपनी भुगतान सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने फिनटेक कंपनी ठाणे जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के साथ करार किया है। इस करार के तहत देशभर में 15,000 टच पॉइंट्स खोले जाएंगे।
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। टीजेएसबी बैंक (बीबीपीयू) की एजेंट संस्थान महाग्राम ने भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के माध्यम से अपनी भुगतान सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने फिनटेक कंपनी ठाणे जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के साथ करार किया है। इस करार के तहत देशभर में 15,000 टच पॉइंट्स खोले जाएंगे।
कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि महाग्राम का ईग्राम नाम का एक डिजिटल वित्तीय सेवा मंच है जिसने लेन-देन के लिये सेवाओं की एक एकीकृत श्रेणी प्रदान कर भुगतान प्रक्रिया में क्रांति ला दी है।
बयान में कहा गया कि बीबीपीएस पर लक्ष्य केंद्रित करते हुए, महाग्राम लोगों के दरवाजों तक इन सेवाओं के पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। डिजिटल भुगतान उद्योग की तरह ये भारत को कैशलेस बनाए जाने में मदद देने के लिये सेवाएं प्रदान करता है।
भारत बिल भुगतान प्रणाली, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संकल्पित है जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम संचालित करता है। ये सभी प्रकार के बिलों के लिये एक वन स्टॉप भुगतान प्रणाली है।
बीबीपीएस मंे भुगतान के कई तरीके हैं। ये एसएमएस या रसीद के माध्यम से भुगतान की तत्काल पुष्टि प्रदान करता है। बीबीपीएस एक एकल खिड़की पर ही कई प्रकार के बिल संग्रह श्रेणियों जैसे बिजली, दूरसंचार, डीटीएच, गैस, पानी के बिल आदि प्रदान करता है।
इसके अतिरिक्त ये अपनी श्रेणियों को प्रीमियम, म्यूचुअल फंड, स्कूल फीस, संस्थान शुल्क, क्रेडिट कार्ड, स्थानीय करों, चालान भुगतान आदि के विस्तार के लिये योजना बना रहे हैं।
महाग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम श्रीराम ने कहा, “भारत में 6 करोड़ लोग विकलांग हैं। हम डिविडंेड लाभांश उन तक कैसे ले जा सकते हैं। इसमें रिटेल असिस्टेड ई कॉमर्स निश्चित रूप से मदद करेगा।”
महाग्राम के अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने कहा कि भारत बिल भुगतान प्रणाली एक नीति निर्धारक तंत्र है जो बिल भुगतान को आसान और इसे एक उचित मूल्य प्रदान करता है।
महाग्राम मुंबई स्थित फिनटेक स्टार्टअप हैं। यह एक तकनीकी संचालित कंपनी है जो वैकल्पिक भुगतान प्रौद्योगिकियों पर आधारित है। जो कमजोर हैं और जो बुनियादी बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं से लाभ नहीं उठा सकते ये कंपनी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी करके उनकी सहायता करती है।
dharmpath.com dharmpath