पुणे, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दूसरे गृह नगर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं।

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन सुरेश रैना ने बनाए। रैना ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 47 गेंदें खेलीं और छह चौकों के अलावा चार छक्के लगाए।
उनके अलावा अंबाती रायुडू ने 35 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। महेंद्र सिंह धौनी ने 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की सहायता से 26 रन बनाए।
मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या और मिशेल मैक्लेघन ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।
dharmpath.com dharmpath