आईपीएल-11 : दिल्ली ने टॉस जीता, बल्लेबाजी करने का फैसला

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे अपने अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इस मैच में मुंबई की टीम जीत हासिल कर प्लेऑफ में प्रवेश के लिए बचा आखिरी स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी, वहीं दिल्ली का आईपीएल सफर इस मैच के साथ समाप्त हो जाएगा।

दिल्ली ने इस मैच के लिए अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। आवेश खान के स्थान पर टीम में लियाम प्लंकट को शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम के अंतिम एकादश में भी एक बदलाव हुआ है। कंधे की चोट से जूझ रहे मिच मेक्लेघन के स्थान पर टीम में मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया गया है।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।

दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, लियाम प्लंकट, संदीप लामिचाने और ट्रैंट बाउल्ट।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493