आईपीएल-11 : दिल्ली ने पंजाब के सामने रखा 167 रनों का लक्ष्य

मोहाली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है।

आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के लिए कप्तान गौतम गंभीर ने 42 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली।

अंत में क्रिस मौरिस ने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर दिल्ली को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 166 के स्कोर तक पहुंचाया। ऋषभ पंत ने 13 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली।

पंजाब के लिए मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान रवीचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493