केजरीवाल ने तेदेपा सांसदों की हिरासत पर मोदी की निंदा की

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 21 सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निदा की है।

तेदेपा सांसद आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास की तरफ जुलूस निकाल रहे थे।

उन्होंने कहा, “तेदेपा सांसदों द्वारा की जा रही मांग पूरी तरह से सही है। यह दुखद है कि जब सांसद उनसे मिलने गए तो सम्मानित सांसदों को जेल भेजा गया।”

मुख्यमंत्री ने सांसदों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, “यह लोकतंत्र नहीं है, यह सही नहीं है। यह अहंकार है। हम इसकी आलोचना करते हैं और उनकी मांग का पूरी तरह समर्थन करते हैं।”

सभी सांसदों को पुलिस ने रेस कोर्स रोड से हिरासत में ले लिया और उन्हें एक बस में भर दिया गया। सांसद रेस कोर्स रोड से प्रधानमंत्री आवास की तरफ जा रहे थे। इन सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू व जे.सी. दिवाकर रेड्डी भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493