हैदराबाद, 7 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया है।
बेंगलोर को प्लेऑफ में जाने के लिए इस मैच में जीत की सख्त दरकरार है।
विराट ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ब्रैंडन मैक्कलम के स्थान पर इंग्लैंड को मोइन अली को टीम में जगह मिली है। वह इस मैच से आईपीएल में पदार्पण करेंगे। वहीं मुरुगन अश्विन के स्थान पर मनन वोहरा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
हैदराबाद ने अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है।
टीमें :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोइन अली, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मनन वोहरा, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।
dharmpath.com dharmpath