गोल्फ : दूसरे स्थान पर रहे भुल्लर

सिंगापुर, 7 मई (आईएएनएस)। भारत के गगनजीत भुल्लर ने कुल वन अंडर पार 283 का स्कोर करते हुए यहां नैम सेयुल कंट्री क्लब में खेले गए 37जीएस साल्टेक्स माएकयुंग ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है।

वह टूर्नामेंट के प्लेऑफ में यिकेयुन चांग, जुंगगोन ह्वांग और सांगह्यून पार्क के साथ उतरे थे।

30 साल के भुल्लर चार भारतीय खिलाड़ियों में से इकलौते हैं जिन्होंने पार हासिल किया। वह अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

भुल्लर ने एक बयान में कहा है, “मैंने अपना सौ फीसदी दिया और मैं काफी अच्छा खेला खासकर आखिरी के 36 होल में। मैं आराम से आगे बढ़ा और अपने आप को फाइनल में अच्छे मौके दिए।”

इस टूर्नामेंट में 75,473.35 डालर की राशि हासिल करते हुए भुल्लर ने 19 स्थानों की छलांग लगाई है और एशियून टूर फॉर ह्यूमैनिटी स्टैडिग्स में 10वें स्थान पर आ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493