आईपीएल-11 : बेंगलोर ने पंजाब को 4 विकेट से हराया

बेंगलुरू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में पहली जीत दर्ज की।

पंजाब ने बेंगलोर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 40 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल हैं।

क्विंटन डी कॉक ने 34 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। मनदीप सिंह ने 19 गेंदों में 21 रन बनाए जिसमें एक चौका शामिल है।

इससे पहले, बेंगलोर ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 30 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। करुण नायर ने 26 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 29 रन बनाए। कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने अंत में 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए।

बेंगलोर के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजोरोलिया, वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493