राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : साक्षी, सोमवीर ने जीता पहला मुकाबला

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन कुश्ती की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 62 किलोग्राम भारवर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।

साक्षी ने अपने पहले मैच में कैमरून की बर्थ इमिलिएने इटाने गोले को 10-0 से मात देकर विजयी शुरुआत की।

रेफरी ने साक्षी को तकनीकि तौर पर श्रेष्ठ पाते हुए विजेता घोषित किया।

वहीं पुरुष वर्ग में भी सोमवीर ने भी अपना पहला मुकाबला जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवीर ने 86 किलोग्राम भारवर्ग में किरबाती के टाएबोनटांगारा कूकू को 4-0 से मात दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493