आईपीएल-12 : दिल्ली ने बेंगलोर को 149 रन पर रोका

बेंगलुरू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कगिसो रबादा (21/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 20वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट पर 149 रन पर थाम दिया।

बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने 33 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 41 और मोइन अली ने 18 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन का योगदान दिया।

दिल्ली के लिए रबादा के चार विकेटों के अलावा क्रिस मोरिस ने दो और अक्षर पटेल तथा संदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493