पेट्रोल, डीजल के दाम में कमी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में छह पैसे और डीजल के दाम में आठ से नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की। इससे एक दिन पहले शनिवार को डीजल के दाम में पांच से छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.85 रुपये, 74.87 रुपये, 78.42 रुपये और 75.61 रुपये प्रति लीटर हो गए।

चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.11 रुपये, 67.85 रुपये, 69.19 रुपये और 69.80 रुपये प्रति लीटर हो गए।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम में आठ पैसे जबकि चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 10 दिन बाद कटौती की गई है। इससे पहले दिल्ली में 28 मार्च को पेट्रोल 72.86 रुपये से घटकर 72.81 रुपये लीटर हो गया। डीजल के दाम में छह दिन बाद कमी दर्ज की गई है। इससे पहले एक अप्रैल को डीजल का भाव दिल्ली में 66.14 रुपये से घटकर 66.09 रुपये लीटर हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493