आईपीएल-8 : किंग्स इलेवन टॉस जीत गेंदबाजी चुनी

पुणे, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के तीसरे मैच में शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

किंग्स इलेवन पिछले सत्र का उपविजेता रही था और टीम जॉर्ज बेले के नेतृत्व में इस संस्करण में हिस्सा ले रही है।

वहीं, आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन के चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में इस संस्करण का पहला मैच खेलेगी।

टीम :

किंग्स इलेवन पंजाब : विरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, जॉर्ज बेले, रिद्धिमान साहा, मिशेल जानसन, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, करनवीर सिंह।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, स्टीवन स्मिथ, स्टुअर्ट बिन्नी, जेम्स फॉल्कनर, टिम साउदी, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे, क्रिस मोरिस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493