आईपीएल-8 : डेयरडेविल्स के सामने 119 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 31वें मैच में मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य रखा है।

आईपीएल-8 में अपना पहला मैच खेल रहे जहीर खान ने किंग्स इलेवन के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद नाथन कोल्टर नील (20/4) ने किंग्स इलेवन के मध्यक्रम बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का कार्य किया।

किंग्स इलेवन की ओर से अक्षर पटेल (22) और डेविड मिलर (42) ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 118 रन बना सकी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे किंग्स इलेवन की शुरुआत खराब रही टीम ने चौथे ओवर तक 10 रनों के अंदर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान जॉर्ज बेले (18) और थिसारा परेरा (3) भी 50 रनों के अंदर पवेलियन लौट गए।

सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग (1) मैच की दूसरी ही गेंद पर जहीर खान के शिकार हुए। जहीर ने उन्हें प्वाइंट पर एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराया। अगले ही ओवर में डेयरडेविल्स के कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने शॉन मार्श (5) को पगबाधा कर पवेलियन की राह दिखाई।

मैच के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जहीर ने मनन वोहरा (1) को विकेट के पीछे केदार जाधव को हाथों कैच कराकर किंग्स इलेवन को तीसरा झटका दिया। अगले ओवर में नाथन कोल्टर नील ने रिद्धिमान साहा (3) को पवेलियन भेजा।

दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से कोल्टर नील के अलावा जहीर ने दो जबकि ड्यूमिनी तथा अमित मिश्रा ने एक-एक सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493