हिमाचल : परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

शिमला, 1 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाहरी इलाके में मनावा गांव में एक घर में आग लग गई, जिससे परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मृतकों की पहचान मुकेश, पत्नी हेमलता और उनके बच्चे दीक्षित और ज्योति के रूप में हुई है। इस घर में एक और दंपति रह रहा था, लेकिन वह वहां से निकलने में कामयाब रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493