ओडिशा में नई स्वास्थ्य योजना शुरू

भुवनेश्वर, 1 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ‘निरामया’ योजना शुरू की। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की 570 दवाओं को मुफ्त उपलब्ध काराया जाएगा।

पटनायक ने यहां के कैपिटल अस्पताल में इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतनू सब्यसाची नायक ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुरुआत में यह योजना सरकार द्वारा संचालित तीन चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों, 30 जिला अस्पतालों के अलावा कैपिटल अस्पताल और राउरकेला सरकारी अस्पताल में लागू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस योजना का विस्तार ब्लॉक स्तर के सरकारी अस्पतालों, उप-प्रभागीय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दवाएं मुफ्त में वितरित करने के लिए 200 करोड़ रुपये बजट आवंटित किए हैं।

सरकार फिलहाल सरकारी अस्पतालों में

272 दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराएगी।

राज्य सरकार अपनी सरकारी खरीद एजेंसी ओडिशा राज्य चिकित्सा निगम के माध्यम से आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण दवाएं वितरित करेगी। कैंसर और हृदय संबंधी रोगों की प्राथमिक स्तर की दवाएं भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में मिलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493