मलेशिया में 6 संदिग्ध आतंकवादी आरोपित

कुआलालंपुर, 1 मई (आईएएनएस)। मलेशिया में एक अदालत ने छह संदिग्ध आतंकवादियों पर आतंकवादी कृत्यों को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। मीडिया में शुक्रवार को जारी रपट से यह जानकारी मिली।

मलेशियन स्टार की रपट के मुताबिक, केदाह राज्य की राजधानी अलोर सतार के सत्र न्यायालय ने छह व्यक्तियों पर गुरुवार को आरोप तय किए।

आरोपियों में से एक कुमपालन मुजाहिदीन मलेशिया (केएमएम) आतंकवादी समूह के पूर्व सदस्य मुराद हलीमुद्दीन हसन (49) को 2001 में केदाह राज्य के एक पुलिस थाने से हथियार चुराने के प्रयास में हिरासत में लिया गया था।

आरोपित अन्य संदिग्धों में मुराद का बेटा अबू दाऊद (25), रॉयल मलेशियन एयर फोर्स के जवान नूर आजमी जलानी (28), मोहम्मद यूसरी मोहम्मद यूसुफ (29) और हधरामी हासिम (38) के अलावा इंडोनेशियाई नागरिक अली सैफुद्दीन के नाम शामिल हैं।

दोषी ठहराए जाने पर सभी आरोपियों को 30 साल तक कारावास की सजा हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर यह सिद्ध हो जाता है कि उन्होंने आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी संपत्ति का इस्तेमाल किया है तो उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

अदालत ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है और फैसले के लिए 31 मई की तारीख तय कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493