आईपीएल-8 : नाइटराइडर्स, रॉयल्स के बीच मैच में बारिश ने डाला खलल

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इडेन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 25वां मैच तेज बारिश के कारण तय समय से शुरू नहीं हो सका है।

बरिश के कारण अभी टॉस भी नहीं हो सका है।

दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी है और इस मैच से दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

नाइट राइडर्स ने इस संस्करण में खेले पांच मैचों में तीन में जीत हासिल की है और वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। दूसरी ओर, रॉयल्स 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493