काठमांडू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने विनाशकारी भूकंप में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए लोगों से रक्तदान करने का रविवार को आग्रह किया। इस भूकंप में 2,123 लोगों की मौत हो गई है और 4,627 घायल हो गए हैं।
कोईराला ने मीडियाकर्मियों को बताया, “मैं सभी लोगों से रक्तदान करने का अनुरोध करता हूं। सभी सरकारी कर्मचारियों को बचाव अभियानों में जरूर शामिल होना चाहिए।”
नेपाल में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
dharmpath.com dharmpath