आईपीएल-8 : फाइनल देखने पहुंचेंगी ममता, बॉलिवुड हस्तियां

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल के. एन. त्रिपाठी के अलावा हिंदी फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां रविवार को इडेन गरडस स्टेडियम में होने वाले आईपीएल-8 के फाइनल मैच को देखने पहुंचेंगी।

फाइनल में दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 2013 की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके अलावा आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका से क्रिकेट अधिकारियों को भी फाइनल मैच देखने का निमंत्रण दिया है।

बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, “हमने मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों लोगों को फाइनल मैच देखने का निमंत्रण दिया है। इसके अलावा राज्य के कई मंत्रियों के भी इस अवसर पर आने की उम्मीद है।”

इसके अलावा आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम करने वाले बॉलिवुड कलाकार भी इस अवसर पर स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे।

फिल्म के एक प्रवक्ता के मुताबिक, फिल्म में काम करने वाले कलाकारों में फरहान अख्तर, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह के अलावा फिल्म की निदेशक जोया अख्तर और निर्माता रितेश सिद्धवानी भी फाइनल मैच का लुत्फ उठाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष मुस्तफा कमाल रविवार को कोलकाता में ही रहेंगे और उनके मैच देखने इडेन पहुंचने की भी पूरी संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493