पाकिस्तान : बम हमले में 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे रखे एक बम हमले में की चपेट में आने से तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रिमोट नियंत्रित बम से अफगानिस्तान की सीमा के पास दत्ता खेल इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया गया।

हमले में घायल सैनिकों को उत्तरी वजीरिस्तान के पास स्थित शहर बन्नू के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस हमले की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि अधिकारी इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जिस दौरान सेना का वाहन बम हमले की चपेट में आया उस दौरान सुरक्षा बल के जवान गश्ती पर थे।

पिछले दो दिनों के भीतर इस इलाके में सुरक्षा बलों पर यह दूसरा हमला है। शुक्रवार को भी इसी तरह का एक हमला हुआ था जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य घायल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493