कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट प्रेमियों को मौसम विभाग की ओर से खुशखबरी मिली है कि रविवार को इडेन गार्डन्स में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के फाइनल मैच में बारिश की आशंका खत्म हो गई है।
मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कोलकाता में मौसम खुला रहने की भविष्यवाणी की है।
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम शहर में आसमान साफ रहेगा लेकिन ‘मौसम गर्म और अत्यधिक आद्र्रता वाला होगा’।
दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और 2013 की चैम्पियन मुंबई इंडियंस रविवार शाम 8.0 बजे इडेन गार्डन्स में आईपीएल-8 का फाइनल मैच खेलेंगे
dharmpath.com dharmpath