गोल्फ : द्विवेदी को मलेशिया एमैच्योर ओपन में 7वां स्थान

कुचिंग(मलेशिया), 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी समर्थ द्विवेदी रविवार को संपन्न हुए मलेशिया एमैच्योर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में सातवां स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले एक अन्य भारतीय अमन राज को संयुक्त रूप से 14वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

द्विवेदी ने चौथे और आखिरी दिन पार 72 का स्कोर किया और कुल दो ओवर 290 का स्कोर जुटाने में कामयाब रहे।

राज ने पहले दिन के खराब प्रदर्शन के बाद लगातार सुधार करते हुए चौथे दिन दो अंडर 70 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर पांच औवर 293 रहा। वह मलेशिया के डाएंग अब्दुल रहमान के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहे।

पहले दिन से ही शीर्ष पर चल रहे सिंगापुर के मार्क ओंग ने कुल 13-अंडर 275 स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। चौथे दिन उन्होंने चार अंडर 68 का स्कोर किया।

भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) के पुरुषों के एमैच्योर ऑर्डर ऑफ मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर विराजमान राज ने चार बर्डी और दो बुगी लगाए।

टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद राज ने कहा, “पहले दिन के 72वें स्थान से 14वें पायदान तक पहुंचना शानदार रहा। यह पहली बार हुआ जब मैने पहले दिन के बाद कोई भी शॉट नहीं गंवाया। कुल मिलाकर यह अनुभव अच्छा रहा। साथ ही मुझे खुशी है कि कुछ अच्छे खिलाड़ियों ने मेरे कौशल और खेल को सराहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493