मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
सुपर किंग्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड लौट चुके ब्रेंडन मैक्लम के स्थान पर ड्वायन स्मिथ को वापस बुलाया गया है। ईश्वर पांडे की जगह पर मोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे।
मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
यहां जीत हासिल करने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। दूसरा क्वालीफायर 22 मई को रांची में खेला जाना है।
चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैचों में नौ जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए प्लेऑफ में पहुंचे। दूसरा स्थान हासिल करने वाले मुंबई इंडियंस ने 14 मैचों में आठ जीत दर्ज की और 16 अंकों के साथ अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे।
टीम :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल हसी, ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, पवन नेगी।
dharmpath.com dharmpath