नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स ने रविवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 96 रनों का लक्ष्य रखा है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स की शानदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 95 रनों पर ढेर हो गई।
डेयरडेविल्स की ओर से केदार जाधव ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। अपनी 29 गेंदों की पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
इस संस्करण के पूर्व के मैचों में कठिन हालात में बेहतर प्रदर्शन करते आए कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी भी केवल 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने चार ओवरों में 20 रन देकर तीन सफलताएं हासिल की। वरूण एरॉन और डेविड वीज को दो-दो विकेट मिले। हर्षल पटेल तथा इकबाल अब्दुल्लाह ने एक-एक विकेट चटकाए।
dharmpath.com dharmpath