आईपीएस अधिकारी करनाल सिंह ईडी निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करनाल सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। बुधवार को इसकी घोषणा की गई।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। सिंह एजीएमयूटी कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वह यह पदभार संभालने की तारीख से अगले दो वर्षो तक इस पद पर बने रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493