आईपीएस अफसर के भाई के आतंकवादियों में शामिल होने की आशंका

श्रीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के जम्मू एवं कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले एक अधिकारी के भाई के आतंकवादी संगठन में शामिल होने की आशंका है। जानकार सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

खुफिया सूत्रों ने कहा कि शोपियां जिले के द्रागुद गांव से ताल्लकु रखने वाला और श्रीनगर के एक कॉलेज से यूनानी मेडिसिन सर्जरी की पढ़ाई कर रहा शम्स-उल-हक मेंगनू 26 मई से लापता है, लेकिन उसके परिवार ने उसका पता लगाने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया।

मेंगनू का भाई जम्मू एवं कश्मीर के बाहर अपनी सेवा दे रहा है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि युवक के आतंकवादियों में शामिल होने की बात अगर सच निकलती है तो उसे समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493