नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर स्लैमर्स टीम ने शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) मुकाबले में जापान वॉरियर्स को 24-22 से हरा दिया।
स्लैमर्स को मिश्रित युगल, महिला एकल और पुरुष एकल में जीत मिली जबकि वॉरियर्स ने लीजेंड्स एकल और पुरुष युगल मुकाबले जीते।
लीजेंड्स मुकाबले में स्लैमर्स के कार्लोस मोया अपने प्रतिद्वंद्वी थामस एनक्विस्ट के हाथों 2-6 से हार गए। यह मैच 23 मिनट चला।
इसके बाद हालांक ब्राउन और प्लीसकोवा ने मिश्रित युगल मैच में लिएंडर पेस और फ्लिपकिंस को 6-4 से हराते हुए अपनी टीम को 12-10 से आगे कर दिया। यह मैच 27 मिनट चला।
महिला एकल मैच में बेलिंडा बेंकिंक ने क्रिस्टीन फ्लिपकिंस को 19 मिनट में 6-1 से हराते हुए अपनी टीम को 18-11 से आगे कर दिया।
मार्सेलो मेलो और निक किर्गियोस को हालांकि पुरुष युगल मैच में 4-6 स हार मिली। यह जोड़ी फिलिप कोलश्राइबर और पेस से हारी।
अंतिम मैच पुरुष एकल था, जिसमें किर्गियोस ने दबाव में खेलते हुए अपनी टीम को 6-5 से जीत दिलाई। यह मैच 32 मिनट चला। इस तरह किर्गियोस के शानदार खेल की बदौलत स्लैमर्स जीत हासिल करने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath