आईबीएम प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में तमिलनाडु की मदद करेगी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। आईबीएम ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक अभिनव क्लाउड आधारित कमांड सेंटर की स्थापना के लिए करार किया है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत अभियान बेहतर तरीके से चलाया जा सके।

आईबीएम ने एक बयान जारी कर कहा कि यह कमांड सेंटर आईबीएम क्लाउड एंड एनालिटिक्स टेक्नॉलजीज एंड सर्विसिस द्वारा चेन्नई में स्थापित किया जाएगा, जिससे विनाशकारी आपदाओं के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

आईबीएम इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया, “आईबीएम द्वारा तमिलनाडु सरकार को दिया गया अनुदान इस साल कंपनी द्वारा दिए गए 400 अनुदानों में से एक है। यह हमारी कॉरपोरेट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

आईबीएम ने इस सेंटर को स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार को 20 लाख डॉलर का अनुदान दिया है।

क्लाउड-आधारित केंद्र से आईबीएम के द वेदर कंपनी से मौसम के अनुमान सहित वर्तमान स्थिति, और ऐतिहासिक डेटा प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिससे मौसम के मिजाज का पहले से ही पता चल सकेगा और जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493