आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़ा

चेन्नई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसके बोर्ड ने दो रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर पांच रुपये के लाभांश की घोषणा की है।

बैंक ने कहा कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ आलोच्य वर्ष में 14 फीसदी बढ़कर 11,175 करोड़ रुपये रहा, जो 2013-14 में 9,810 करोड़ रुपये था।

इस दौरान शुद्ध ब्याज आय 16 फीसदी अधिक 19,040 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 16,475 करोड़ रुपये थी।

गैर ब्याज आय 17 फीसदी अधिक 12,176 करोड़ रुपये रही।

बैंक ने कहा कि 31 मार्च 2015 की तिथि को उसका कुल ऋण 14 फीसदी बढ़कर 3,87,522 करोड़ रुपेय रहा, जो 31 मार्च 2014 को 3,38,703 करोड़ रुपये था।

31 मार्च, 2015 को बैंक की शुद्ध गैर निष्पादित परिसंपत्तियां बढ़कर 6,325 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 3,301 करोड़ रुपये थी।

बैंक की कुल जमा 31 मार्च 2015 को साल-दर-साल आधार पर नौ फीसदी बढ़कर 3,61,563 करोड़ रुपये रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493