आईसीसी ने चैनल 2 के साथ किया अनुबंध

दुबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैनल दो को अपना वैश्विक ऑडियो अधिकार साझेदार बनाया है। यह करार 2016 से 2023 तक के लिए किया गया है।

दुबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैनल दो को अपना वैश्विक ऑडियो अधिकार साझेदार बनाया है। यह करार 2016 से 2023 तक के लिए किया गया है।

करार के मुताबिक, चैनल दो के पास एफएम और एएम अधिकार होंगे, जिसमें इस महीने से शुरू हो रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से लेकर 2023 में भारत में होने वाले विश्व कप तक के सारे प्रसारण अधिकार शामिल हैं।

आईसीसी के टूर्नामेंट की ख्याती बढ़ाने की रणनीति के चलते इसके अग्रेजी भाषा के प्रसारण का लाइसेंस आईसीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध है।

करार के मुताबिक, चैनल दो अपने भागीदारों के साथ टी-20 विश्व कप चैम्पियंस ट्रॉफी और विश्व कप का सीधा ऑडियो प्रसारण करेगा। बाकी टूर्नामेंटों के लिए चुनिंदा मैचों का सीधा प्रसारण और समय-समय पर सूचना देना इस करार में शामिल है।

आईसीसी के महाप्रबंधक कैंपबेल जैमिशन ने कहा, “इस साझेदारी का मकसद आईसीसी प्रतियोगिताओं का विस्तार करना है, खासकर वहां जहां आज भी रेडियो पसंद किया जाता है। चैनल दो काफी लंबे समय से क्रिकेट से जुड़ा है और इसने क्रिकेट का प्रसारण काफी अच्छी तरह से किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493