आई-लीग के सेकेंड डिविजन में पहुंचा रियल कश्मीर

श्रीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। इतिहास में पहली बार कश्मीर के एक फुटबाल क्लब रियल कश्मीर ने हीरो आई-लीग के सेकेंड डिवीजन के फाइनल में क्वालीफाई किया है।

श्रीनगर आधारित इस क्लब अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा है और उसने अविजित रहते हुए राउंड-1 के सभी मैचों में जीत हासिल की है।

रियल कश्मीर ने अपने स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों लोनेस्टर कश्मीर एफसी, दिल्ली युनाइटेड, हिंदुस्तान एफसी, दिल्ली डायनामोज और एफसी पुणे सिटी से मैच खेले।

इस क्लब के सह-मालिक शमीम मेहराज ने कहा, “रेंजर्स एफसी के दिग्गज डेविड रॉबर्टसन के मार्गदर्शन में खेल रहा यह क्लब भारत का सबसे धार्मिक रूप से विविध टीम है और सबसे खास बात यह है कि यह कश्मीर में है।”

मेहराज ने कहा, “इस क्लब में स्थानीय कश्मीर मुस्लिम लड़के, ईसाई, हिंदू, सिख और बुद्ध धर्म का पालन करने वाले लड़के भी हैं। भारत में कुछ ही ऐसी फुटबाल टीमें हैं, जिसमें इस क्लब की तरह ही विविधता है।”

रियल कश्मीर क्लब की शुरुआत दो साल पहले ही हुई थी और ऐसे में मेहराज के अनुसार, इस क्लब को पुराने और मजबूत क्लबों के खिलाफ खेलने का मौका मिलना बड़े सम्मान की बात है।

इस क्लब का निर्माण अप्रैल, 2016 में हुआ था और यह घाटी के उन दो क्लबों में से एक है, जो आई-लीग में शामिल है।

आईलीग के सेकेंड डिवीजन का अंतिम राउंड बेंगलुरू में 24 मई को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493