मेड्रिड, 14 मई (आईएएनएस)। रोमानिया की सिमोना हालेप ने सोमवार को जारी महिला पेशेवर संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है।
उनके साथ-साथ डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी और स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा भी अपना दूसरा और तीसरा स्थान कायम रखने में सफल रही हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हाल ही में मेड्रिड ओपन में हार झेलने वाली चेकगणराज्य की कैरोनिलना प्लिस्कोवा, लातविया की येलेना ओस्टापेंको को अपदस्थ कर पांचवां स्थान हासिल करने में सफल रही हैं।
ओस्टापेंको एक स्थान खिसक कर छठे स्थान पर आ गई हैं।
चेकगणराज्य की ही पैट्रा क्वितोवा दो स्थान की छलांग के साथ आठवें स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने मेड्रिड ओपन में शनिवार को नीदरलैंडस की किकि बेर्टेस को मात दी थी।
अमेरिका की वीनस विलियम्स को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब नौवें स्थान पर आ गई हैं। उनकी हमवतन स्लोआने स्टीफंस को 10वां स्थान मिला है। उन्हें भी एक स्थान का नुकसान उठना पड़ा है।
dharmpath.com dharmpath