कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोबिन सिंह देश की आधिकारिक लीग आई-लीग में ईस्ट बंगाल की तरफ से खेलते दिखाई देंगे।
क्लब ने बुधवार को लीग के मौजूदा सत्र के लिए रोबिन के साथ करार किया है।
रोबिन ने इसी क्लब के साथ 2010 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी और 2013 में ईस्ट बंगाल का साथ छोड़कर बेंगलुरू एफसी के साथ जुड़ गए थे।
दिल्ली के इस खिलाड़ी ने बेंगलुरू के साथ तीन सत्र बिताए और आई-लीग तथा फेडेरेशन कप जीतने में अहम भूमिका निभाई।
रोबिन ने ट्वीट कर लिखा है, “जहां से शुरुआत की थी वहां वापस आकर खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
रोबिन ने भारत के लिए 24 मैच खेले हैं और चार गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath