आई-लीग : शिलांग लाजोंग ने स्पोर्टिग को 1-0 से हराया

शिलांग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। शिलांग लाजोंग एफसी ने रविवार को हुए आई-लीग मुकाबले में स्पोर्टिग क्लब डी गोवा को 1-0 से हरा दिया।

इस जीत के साथ शिलांग एक स्थान ऊपर पांचवें पायदान पर पहुंच गया।

मैच का एकमात्र गोल शिलांग के लिए ब्राजीलियन स्ट्राइकर विलियम्स बोमफिम ने किया। मध्यांतर गोलरहित रहने के बाद बोमफिम ने मैच के 59वें मिनट में यह गोल किया।

बोमफिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लाजोंग के अब चार मैचों से सात अंक हो गए, जबकि इतने ही मैचों से स्पोर्टिग के मात्र चार अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493