सिंगापुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी हिम्मत राय रविवार को संपन्न हुए एसएमबीसी सिंगापुर ओपन में संयुक्त रूप से 23वां स्थान हासिल कर सके, जबकि राहिल गंगजी संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर रहे।
हिम्मत ने आखिरी राउंड में एक अंडर 70 का स्कोर किया और उनका ओवरऑल स्कोर दो अंडर 282 रहा। वहीं गंगजी चार राउंड के बाद ओवरऑल एक अंडर 283 का स्कोर हासिल कर सके।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में एस. एस. पी. चौरसिया एक ओवर 285 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 38वें, जबकि शिव कपूर 291 के ओवरऑल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 64वें स्थान पर रहे।
इस बीच सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी स्टार जॉर्डन स्पीथ दक्षिण कोरिया के यूंगहान सोंग से दो शॉट पीछे रह गए।
यूंगहान की नजरें अब करियर के पहले प्रोफेशनल टूर खिताब पर हैं।
खराब मौसम के कारण दिन का खेल रद्द होने तक यूंगहान 12 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। सोमवार को शेष दो होल के खेल में 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath