आई-लीग से हटा रॉयल विंगदोह एफसी

शिलांग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। शिलांग स्थित रॉयल विंगदोह फुटबाल क्लब ने खुद को आई-लीग से अलग कर लिया है।

क्लब ने बीते सत्र में आई-लीग में पदार्पण किया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान भी हासिल किया, लेकिन इस साल कई कारणों से उसने खुद को लीग से अलग करने का फैसला किया है।

इस साल आई-लीग से नाता तोड़ने वाला रॉयल विंगदोह तीसरा क्लब है। इससे पहले पुणे एफसी और भारत एफसी इस प्रतिष्ठित फुटबाल आयोजन से नाम वापस ले चुके हैं।

अपने बयान में क्लब ने साफ किया कि उसे आई-लीग को लेकर कोई रोडमैप नजर नहीं आ रहा है। साथ ही क्लब ने कहा कि लीग में पैसे को लेकर भी अनिर्णय की स्थिति रहती है। यही कारण है कि वह लीग से अलग हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493