आगरा एक्सप्रेस-वे के अरौल इंटरचेंज पर यातायात 20 से 24 तक बंद

उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अनुसार, 20 से 24 अक्टूबर की अवधि में आगरा से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन अरौल (जनपद कानपुर) में एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद 6 किलोमीटर कानपुर की ओर चलकर, बाईं ओर बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुड़ेंगे व इस मार्ग से बांगरमऊ पहुंचेंगे तथा बांगरमऊ से मियागंज, हसनगंज व मोहान होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से आगरा जाने वाले वाहन भी इसी परिवर्तित मार्ग का अनुसरण करेंगे।

यह भी अवगत कराया गया है कि अरौल इंटरचेंज से बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग मोड़ तक की दूरी 6 किलोमीटर, बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग होते हुए बांगरमऊ तक की दूरी 23 किलोमीटर तथा बांगरमऊ से मियागंज-हसनगंज-मोहान होते हुए लखनऊ तक की दूरी 68 किलोमीटर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493