आगरा के सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

आगरा, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित युमना तट पर बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के चार आोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस ने दी।

यहां पोइया घाट पर छात्रा से मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि पुलिस बाकी फरार आरोपियों तक भी जल्द पहुंच जाएगी।

इस बीच, लड़की के बयान और में विसंगति पाई गई है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के अनुसार, उसे भीड़भाड़ वाली भगवान टॉकीज क्रॉसिंग से उठाकर ले जाया गया और बाद में घाट पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वह मंगलवार की शाम अपने कोचिंग सेंटर के लिए घर से चली थी, लेकिन वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ यमुना घाट पर एकांत में समय बिताने लगी।

पाठक ने कहा, “पास ही स्थित चारों आरोपियों ने उसके बॉयफ्रेंड का पर्स छीनकर उसे खदेड़ दिया और लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।”

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि लड़की को भगवान टॉकीज के पास से उठाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493