वन विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपने हाई रेज्योल्यूशन के लगभग पांच-पांच फोटोग्राफ की साफ्ट कॉपी एक सीडी में मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पश्चिमी क्षेत्र, कानपुर (उत्तर प्रदेश) को विशेष पत्रवाहक के माध्यम से 23 नवंबर तक उपलब्ध करा दें।
प्रत्येक फोटोग्राफ का फाइल नेम इस प्रकार किया जाए कि पक्षी का नाम और फोटोग्राफी करने वाले व्यक्ति का नाम अंकित हो जाए। इससे प्रदर्शनी में योगदान देने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने में सुविधा होगी।
बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। यह जानकारी सामाजिक वानिकी (वन प्रभाग) के प्रभागीय निदेशक ने दी।
dharmpath.com dharmpath