आगरा में कांस्टेबल की गोलीमार कर हत्या

एतमादुद्दौला थाने में तैनात सिपाही सतीश यादव ने शनिवार सुबह क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को हाथ देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश नहीं रुके। सिपाही ने उनका पीछा किया। इसके बाद बदमाशों ने कांस्टेबल सतीश को गोलीमार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493