आगरा में गिरजाघर में तोड़ फोड़

आगरा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट में गुरुवार सुबह एक गिरजाघर में तोड़ फोड़ की गई।

पुलिस ने गुरुवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

आगरा के जिला मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने सेंट मेरी गिरजाघर पहुंचे।

पल्ली पुरोहित (पेरिस प्रीस्ट) के अनुसार, गिरजाघर में कांच के बक्सों में रखी दो प्रतिमाओं को तोड़ा गया है और मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था। गिरजाघर परिसर में खड़ी एक कार और नोटिस बोर्ड में भी तोड़ फोड़ की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आगरा के ईसाई नेताओं ने घटना की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493