आगरा में ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर

आगरा, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। ताज शहर का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस से कम होने से सामान्य जीवन काफी प्रभावित हुआ है।

भीषण ठंड को देखते हुए जिले के अधिकारियों ने स्कूल का समय बदल दिया है। स्कूल अब 8.30 बजे के बजाय सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे।

जोहरी बाजार के एक दुकानदार ने कहा, “सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड की स्थिति लोगों को घर वापस लौटने और घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर रही है।”

हालांकि, छुट्टियों के कारण, ताजमहल का दीदार करने 50,000 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे।

विजय नगर कॉलोनी निवासी समाजसेवी सुधीर गुप्ता ने कहा, “लेकिन, लोग देर शाम की सैर से बच रहे हैं। आगरा नगर निगम ने चौराहों पर गैस हीटर उपलब्ध कराए हैं। एक स्थानीय एनजीओ, श्री नाथजी निशुलक जल सेवा द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरे पूरी तरह से भरे हुए हैं।”

गुप्ता ने कहा कि स्वैच्छिक समूह बेघरों के बीच कंबल, गर्म कपड़े और खाने के सामान वितरित कर रहे हैं।

जिले भर के आलू उत्पादकों को भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की मार खेतों में उनकी फसलों को तबाह कर सकती है।

जिला कृषि विभाग ने एहतियाती उपायों को सूचीबद्ध करते हुए निर्देश दिए हैं कि किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उपाय करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493