आगरा में सपा उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा, 25 फरवरी (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगरा उत्तर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सपा के उम्मीदवार अतुल गर्ग के खिलाफ शनिवार को एक मामला दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग ने एक टीवी स्टिंग ऑपरेशन में गर्ग के बयान को स्वत: संज्ञान में लिया।

उनके खिलाफ वोट खरीदने की कोशिश करने का आरोप है।

निर्वाचन आयोग ने आगरा के जिलाधिकारी गौरव दयाल को निर्देश दिया कि गर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, जो किसी से यह कहते हुए कैमरे में कैद कर लिए गए हैं कि एक-डेढ़ करोड़ रुपये में लगभग 15,000 वोट खरीदे जाएंगे।

गर्ग ने हालांकि इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने किसी टीवी पत्रकार से बातचीत की थी। उन्होंने कहा, “यह सब कृत्रिम तरीके से बनाया गया है।”

एक अन्य मामला आगरा कैंट विधनसभा सीट से पीस पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार के खिलाफ मतदाताओं को डराने, बूथ कैप्चरिंग और साजिश रचने के लिए दर्ज किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493