आगरा में 95 वर्षीया महिला ने विस चुनाव के लिए नामांकन किया

आगरा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। आगरा में 95 साल की एक बुजुर्ग महिला ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन-पत्र भरा है। वह नामांकन करने वाली संभवत: सर्वाधिक बुजुर्ग उम्मीदवार हैं और आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 166 उम्मीदवारों में से एक हैं। यहां मतदान 11 फरवरी को होगा।

जल देवी ने खरगढ़ विधानसभा सीट से नामांकन-पत्र भरा है, जबकि उनके बेटे राम नाथ सिकरवार ने भी मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। वह ह्वील चेयर में बैठकर समाहरणालय पहुंचीं। उनके साथ उनका पुत्र और एक वकील थे।

बिना किसी सहारे के अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकने वाली जल देवी भ्रष्टाचार से लड़ने और विकास को एक नई दिशा देने को लेकर आशावान हैं।

गत पंचायत चुनाव में वह जगनेर प्रखंड से रिकार्ड 13,000 मतों से विजयी हुई थीं। सबसे अधिक 33 उम्मीदवार आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके बाद आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493