आगामी दिनों में लागू होगा डीपीआरके पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव : वांग

चीन के विदेश मंत्री वांग यी अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन कैरी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस प्रस्ताव के पारित होने से उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर प्रभावी ढंग से लगाम लग जाएगी।

वांग ने कहा, “हम डीपीआरके के परमाणु कार्यक्रम को स्वीकार नहीं करते हैं और हम डीपीआरके को परणाणु हथियार में सक्षम राज्य भी नहीं मानते हैं।”

चीन के विदेश मंत्री वांग ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि इस प्रस्ताव से ही कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु मुद्दे का समाधान नहीं हो जाएगा।

वांग ने कहा, “प्रायद्वीप में परमाणु मुद्दे को सुलझाने के लिए हमें संवाद और वार्ता प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493